साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: चेन्नई में होने वाले 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स के लिए जिले से परमा हांसदा व एमानुएल किस्कू का झारखंड टीम में चयन साहिबगंज। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आगामी 23 से 27 अक्टूबर तक होने वाले 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए साहिबगंज जिले से परमा हांसदा व एमानुएल किस्कू का झारखंड टीम में चयन हुआ है। दपेनों एथलिट खेल विभाग की ओर से स्थानीय सिदो कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु है। दोनों एथलीट साहिबगंज के राजस्थान इंटर विद्यालय के छात्र हैं। परमा हांसदा (पेंटाथलन) एवं एमानुएल किस्कू (80 मी. हर्डल्स) का चयन बालक अंडर 16 वर्ष के लिए किया गया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व...