साहिबगंज, जुलाई 11 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन में फायरिंग करने के मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की दोपहर पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि चानन में गोली फायरिंग की घटना को अंजाम देने के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन कर रही थी। गुप्त सूचना पर भरत मंडल को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...