साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के मखानी सरकंडा टोला से घर लौट रहे युवक पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर 15 हजार रुपये छीनने का मामले को लेकर लालमाटी निवासी मो. आजाद आलम ने राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घटना 28 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...