साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: बरहड़वा। बरहड़वा थाना क्षेत्र के बिशनपुर नीचे टोला में एक मिट्टी का घर धंसने से दो बच्चे समेत चार लोगों की जान शनिवार को सुबह बल बल बच गया। जानकारी के अनुसार बिशनपुर निवासी शंभू गुप्ता का घर में घटना उस समय घटी जब परिवार के माता पिता व दो बच्चे घर के अंदर में थे। उसी क्रम में मिट्टी से निर्मित टाली का घर अचानक गिर गया व चारो घर के अंदर दब गये। हालांकि बांस व लकड़ी मजबूत होने के कारण एक ओर मिट्टी की दीवार व दूसरी ओर जमीन में लकड़ी अटक जाने पर नीचे कुछ जगह खाली रह गया । इससे चारों की जान बच गई। उधर,घटना की सूचना पर आस पास के लोगों की मदद से परिवार के चोरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। टूटी घर से निकालने में मुख्य रूप से मुखिया अनिता हेम्ब्रम, राजकिशोर रजक, मुन्ना अली समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...