Sahibganj News: घटना पर चौक बाजार दुर्गा पूजा समिति ने जताया शोक
साहिबगंज, अक्टूबर 19 -- Sahibganj News: साहिबगंज। कोलकाता के चोरबागान एवं मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दुर्गा पूजा के दौरान हुई दुखद घटना पर चौक बाजार दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने रविवार की शाम शोक सभा कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। समिति ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। शोक सभा में समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, सचिव गोपाल चौखानी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव, राजेश कुमार सिन्हा, अभय कुमार, राजू, देवा, सुनील यादव सहित समिति के सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- हादसा-दर-हादसा यह भी पढ़ें- 'मूर्ति को हटाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.