Sahibganj News: ग्राम सभा नियमावली को लेकर जागरुकता सभा
साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के पुराना परिसर में मांझी परगना सरदार संघ एवं सोना संथाल समाज समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम सभा नियमावली को लेकर जन जागरुकता सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांझी परगना सरदार संघ के अध्यक्ष सुना हांसदा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कदमा के पूर्व फादर फादर टोम एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड जनाधिकार महासभा रांची के संयोजक सिराज दत्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में हमारे गांव में हमारा राज एवं पेसा का इस्तमाल शुरू करो, ग्राम सभा को गांव के लोगों की परम्पराओं और रूढ़ियों, उनकी सांस्कृतिक पहचान, सामुदायिक संपदाओं और विवाद निपटान के सामुदायिक व्यवस्था के संरक्षण आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित बांझी संथाली के पूर्व मुखिया स्टीफन मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.