साहिबगंज, सितम्बर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। लंबे समय से चल रहे ग्रामीण मेगा जलापूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण बुधवार को पेयजल व स्वच्छता विभाग के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता शिशिर कुमार सोरेन व अधीक्षण अभियंता सुशील टुडू (दुमका) ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने मेगा जलापूर्ति योजना की वर्तमान स्थिति को लेकर सबसे पहले साहिबगंज के कार्यपालक अभियंता शशि शेखर सिंह व योजना का कार्य देख रहे एई व जेई से विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद एसई सुशील टुडू जलापूर्ति योजना के मुख्य प्वाइंट का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: छह माह के भीतर पानी की आपूर्ति शुरू कराएंजलापूर्ति योजना का मुख्य प्वाइंट यहां से पानी गंगा से लेकर जलापूर्ति की जाएगी। उक्त जलापूर्ति प्वाइंट साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल के पास लालबथानी स्थित गरम घाट के पास है। हालांकि अभी ...