साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गायत्री परिवार की ओर से मानसून में जिला में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल होने वाले जिला भर के बच्चों का पंजीयन का काम शुरू हो चुका है। इस प्रकार गायत्री परिवार के संपूर्ण गतिविधियों का संचालन जिला और प्रखंड स्तर के समन्वय समिति के माध्यम से किया जाता है। उक्त बातें रविवार को स्थानीय चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री परिवार की आम बैठक में शांतिकुंज प्रतिनिधि एवं उप जोन समन्वयक इंजीनियर अनिल कुमार ने कही।

गायत्री परिवार की बैठक बैठक की शुरुआत सामूहिक गायत्री महामंत्र के चौबीस बार पाठ के साथ हुई। बैठक में उप जोन समन्वयक इंजीनियर अनिल कुमार की देखरेख में जिला समन्वय समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से शिव शंकर प्रसाद निराला को ...