Sahibganj News: गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप
साहिबगंज, अगस्त 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल में महिला चिकित्सकों की ऑन कॉल ड्यूटी व्यवस्था को निरस्त कर देने के आदेश के बाद भी इसका अनुपालन नहीं होने की शिकायत मिली है। महिला डाक्टर नहीं रहने पर शुकवार की अहले सुबह गर्भवती महिला को निजी अस्पताल जाने को विवश होने का आरोप संबंधित महिला के परिजनों ने लगाया है। मामला राजमहल के रहने वाले विक्रम प्रताप की पत्नी पूजा कुमारी पाल से जुड़ा है। गर्भवती महिला के पति ने अस्पताल प्रशासन पर कथित रूप से लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी को राजमहल अनुमंडल अस्पताल से रेफर किया गया था। सदर अस्पताल में सुबह करीब साढ़े तीन बजे प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं थी। एएनएम से पूछे जाने पर कोई सही जानकारी नहीं दी गई। चार घंटे बाद भी महिला डॉक्टर नहीं पहुंची।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.