साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन (कोलकाता) के सौजन्य से तथा नगर परिषद के सहयोग से रविवार की सुबह स्थानीय मुक्तेश्वर धाम गंगा घाट पर विशेष गंगा स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम किया गया। अभियान में शिक्षा केंद्र के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, नगर परिषद के कर्मियों, गंगा समिति के सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लेते हुए गंगा घाट की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान घाट परिसर से प्लास्टिक समेत अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर निस्तारण किया गया। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त गंगा, स्वच्छ गंगा का संकल्प लिया तथा लोगों से गंगा तटों पर कचरा एवं प्लास्टिक नहीं फेंकने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मौके पर मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य एवं जिला गंगा समिति के सदस्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह न...