Sahibganj News: खोया मोबाइल बरामद कर पुलिस ने लौटाया
साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: साहिबगंज। खोए हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साहिबगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग और लगातार प्रयास के जरिए विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया। बरामद मोबाइल फोन को सत्यापन के बाद उनके मालिकों को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुम हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और आम लोगों की शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पोर्टल से खोया मोबाइल बरामद, सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.