साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में गुरूवार को खेलेगा भारत जीतेगा भारत विषय पर विभिन्न गतिविघियों का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत फिटनेश एवं खेल उत्कृष्टता, रस्सा-कस्सी, मास पिट्टी, योग, मार्शल आर्ट, खेल से स्वास्थ्य विषय पर स्लोगन, नारे एवं निबंध आदि कला गतिविधिओं का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार यूएमएस लोहंडा, पीएस रामपुर, रांगा, छोटा बनगांवा, नया टोला सोसो टोला, एमएस बालक बोरियो आदि विद्यालयों में कार्यक्रम हुआI बीइइओ तरूण घाटी ने कहा कि खेल का उदेश्य खेल की उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देता है। फोटो:01,02

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...