साहिबगंज, अक्टूबर 6 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ी भगियामारी गांव स्थित एक सीएसपी से बीते 29-30 सितंबर की रात को करीब 2.45 लाख रुपए चोरी कर लेने की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी के रुपये से खरीदी गई बाइक समेत करीब 20 हजार नकद बरामद किया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सीएसपी से 2.45 लाख चोरी मामले का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई उपरोक्त जानकारी राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि तालझारी थाना क्षेत्र के भगियामारी के अभिषेक आनंद ने अपने सीएसपी से 2.45 लाख नकद चोरी हो जाने के मामले में तालझारी थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।विशेष छापेमारी दल एसपी के निर्देश पर उनके (एसडीपीओ ) ...