साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को लेकर सोमवार को कोटालपोखर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में करीब 20 दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नौरंग देव कुमार एवं आशीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबलिंग, निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि, भंडारण व्यवस्था व प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ...