साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: पतना। सीतापहाड़ कौथोलिक चर्च में संत मोनिका का पर्व रविवार को महिला संघ की ओर से मनाया जाएगा। ये पर्व संत ऑगस्टीन की माता संत मोनिका के सम्मान व उनकी याद में हर साल मनाया जाता है । चर्च में 6 बजे सुबह से ही महिला संघ द्वारा कार्यक्रम रखा गया है व 9:15 बजे मिस्सा पूजा व 12:30 बजे चर्च परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह जानकारी महिला संघ के अध्यक्ष मीनु सरोज मुर्मू ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...