साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को संथाल परगना (दुमका) के संयुक्त कृषि निदेशक सत्यप्रकाश एवं जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने संयुक्त रूप से बरहरवा स्थित एक फर्टिलाइजर दुकान का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने उर्वरकों की उपलब्धता, स्टॉक पंजी, भंडारण व्यवस्था व वितरण प्रणाली की विस्तार से जांच की। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने दुकानदार को निर्देश दिया कि किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ही उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित की जाए।

उर्वरकों का उपयोग उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसू...