साहिबगंज, अक्टूबर 10 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ के दो युवकों के घर कुर्की जब्ती का वारंट लेकर यूपी के फैज़ाबाद पुलिस गुरूवार को पहुंची। फैज़ाबाद थाने के एसआई संजय सरोज ने बताया कि हाथीगढ़ के मुन्ना चौधरी और छोटू दास पर अयोध्या के फैज़ाबाद थाना में 2018 में ही मोबाइल चोरी का केस दर्ज है। मामले में वे फरार हैं तो कोर्ट से कुर्की जब्ती का वारंट निकला है। वही फैज़ाबाद से दो सदस्यी पुलिस टीम ने तीनपहाड़ थाना की मदद से दोनों अभियुक्त के घर पहुच कुर्की-जब्ती कर वापस लौट गयी। वही एक अन्य मामले में यूपी के शाहजहांपुर के सिंधौली पुलिस नोटिस का तामिला कराने को लेकर तीनपहाड़ पहुंची। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के एक नाबालिग के नोटीस तामिला को यहां आई है। सिंधौली थाना के सन्नी कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के...