साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। महिला किसान दिवस 2026 पर गुरुवार को संयुक्त कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में किसान-वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को आय संवर्धन के लिए मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन तथा बागवानी फसलों, जैसे केला, पपीता एवं ओल की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। रबी मौसम में दलहनी एवं तिलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रति हेक्टेयर 20 किलोग्राम सल्फर का उपयोग फसलों एवं मृदा के लिए लाभकारी हो सकता है। मौके पर महिला वैज्ञानिक डॉ. सुप्रिया ...