साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण की शिकायत पीड़ित के पिता ने राधानगर थाना पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि शनिवार को उसकी पुत्री ग्यारहवीं में नामांकन के लिए स्कूल गई थी। स्कूल अवधि तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की। खोजबीन में पता चला कि गांव के ही एक युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को लेकर भाग गया है। इधर, थाना में आवेदन देते ही पुलिस के दबाव में किशोरी को उसकी परिजनों तक पहुंचा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...