साहिबगंज, अगस्त 24 -- Sahibganj News: साहिबगंज। कायाकल्प अवार्ड को गुणवत्ता जांच के लिए राज्यस्तरीय दो सदस्यीय टीम सोमवार को सदर अस्पताल पहुंची। टीम में मनीष कुमार व हीना परवीन थे। टीम ने सदर अस्पताल के चप्पे-चप्पे का मुआयना किया। अस्पताल के सामान्य ओटी, प्रसूता वार्ड, आईपीडी, ओपीडी, मरीजो को मिलने वाली सुविधा, गार्डन, सेंट्रल लैब, अल्ट्रासाउंड कक्ष, इमरजेंसी सेवा, ब्लड बैंक, दवा वितरण केंद्र, एक्सरे, महिला ओपीडी आदि का मुआयना किया। प्रसूता वार्ड का जायजा लेते हुए उसमें उपलब्ध सुविधाओ में और इजाफा करने की बात कही । मौके पर सीएस डॉ. रामदेव पासवान से आवश्यक जानकारी हासिल की । टीम ने साफ-सफाई व क्वालिटी मेंटेन का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कहा कि जिला अस्पताल को कायाकल्प के लिए पुन: अवार्ड मिलेगा। इसी के एसिसमेन्ट के लिए टीम ने...