साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: पतना। यहां धरमपुर स्कूल के आसपास सावन महीने में कांवरिया यात्रा वाले रास्ते में फैलायी गई गंदगी को लेकर संत थॉमस बालिका मध्य विद्यालय की भारत स्काउट गाइड की छात्राओं ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया। इस क्रम में छात्राओं ने विद्यालय के आस पास सड़क, प्रखंड परिसर महादेव मंदिर के पास बने कांवरिया सेवा शिविर आस पास में पड़े थर्माकोल कटोरा, डिस्पोजल गिलास, प्लास्टिक सहित अन्य प्रकार के कचरे की सफाई छात्राओं ने मिलकर की। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापिका भारती रानी हांसदा ने बताया कि सफाई अभियान चलाने का उद्देश्य स्वच्छता का संदेश देना व धार्मिक यात्रा के बाद होने वाली गंदगी को दूर करना था। मौके परनिशा टुडू, सुजिता मुर्मू, मुस्कान बास्की, चुमकी कुमारी, पिहू टुडू, काजोली मुर्मू, मनीषा किस्कू, अनिला सोरेन, रोजमेरी ...