साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: पतना। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तिलभीठा में स्वास्थ्य शिविर सह वेक्टर जनित रोग भीबीडी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ। इस क्रम में सीएचसी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 408 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। जांच में सभी छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव आया। इस क्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ दीपक कुमार ने छात्राओं को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य बिमारियों से बचाव का उपाय बताया। मौके पर केटीएस हसीमुल हक, बीटीटी कृपा सिंधु रजक सहित अन्य एएनएम व एमपीडब्लू, स्कूल के वार्डन प्रिया सरिता हांसदा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...