Sahibganj News: कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना
साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- बोरियो में नवरात्र का शुभारंभ Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। कलश स्थापना के साथ रविवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। नवरात्र के पहले दिन बोरियो प्रखंड क्षेत्र के पुराना दुर्गा मंदिर, तेली टोला दुर्गा मंदिर एवं बांझी बाजार स्थित मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नवरात्र को लेकर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। मंदिर परिसरों की साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट की गई है। पुराना दुर्गा मंदिर में राज कुमार सेन के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया हैI पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.