साहिबगंज, सितम्बर 21 -- Sahibganj News: राजमहल,प्रतिनिधि। प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक करम पूजा मंगलवार को क्षेत्र में परम्परागत ढंग से मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह जोरशोर से तैयारी चल रही है। दरअसल, कर्मा पूजा मुख्य रूप से भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है । हरसाल भादो महीने में पांच दिनों का नया चांद देखकर ही इस पर्व का शुभारंभ किया जाता है। इस पूजा में बांस के बने बड़ा डाला व ताल के पत्ता से बने छोटे-छोटे टुपा पर कुर्थी, मंुग, सरसो, जौ, गेहूं यानी पांच प्रकार के अनाज को बोया जाता है । यह भी पढ़ें- संजोत के साथ बहनें कर रही करम देव की उपासना कर्म पूजा का महत्व प्रत्येक दिन सुबह, शाम को गीत -संगीत होती है। गांव के कुमारी कन्याओं ने बताया कि कर्मा महापर्व भाई की लंबी उम्र की कामना का मह...