साहिबगंज, सितम्बर 23 -- Sahibganj News: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के उत्तरी करमटोला गांव में मंगलवार की देर रात करमा पर्व के मौके पर डीजे पर नाच-गान के दौरान आपसी विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। घटना के दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना भी मिली है।हालांकि पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार,गांव की कुछ महिलाएं और बच्चियां करमा पर्व के अवसर पर डीजे बजाकर नृत्य कर रही थीं।इसी दौरान नशे में धुत चार-पांच मनचले युवक वहां पहुंचे और महिलाओं के बीच जबरन डांस करने लगे।महिलाओं द्वारा इसका विरोध करने पर युवकों ने कथित तौर पर डीजे को क्षतिग्रस्त कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए।इस दौरान वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।महिलाओं का आरोप है कि विवाद के दौरान उक्त युवकों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग...