Sahibganj News: कचड़ा फेंकने पर दो पक्षों के बीच मारपीट,तीन घायल
साहिबगंज, अगस्त 19 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के गोहलबाड़ी में कूड़ा कचड़ा फेंकने को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में दो पक्षों के तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के अब्दुल करीम व रेजीना बीबी घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के राकीब शेख गंभीर रूप से घायल हुआ है।इधर राधानगर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। दोनों पक्षों ने राधानगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Pakur News: मारपीट मामले में एक परिवार के चार सदस्यों को सात साल का कारावास यह भी पढ़ें- Sahibganj News: भूमि विवाद में हुई मारपीट में दो घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.