साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण की आशंका को लेकर राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया है कि बीते 31 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे उसकी पुत्री कंप्यूटर क्लास करने बरहरवा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी । परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि गोड्डा निवासी एक युवक ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। मां का आरोप है कि युवक पहले भी फोन पर धमकी देता था कि उसके पास बेटी की एआई से बनाई गई अश्लील तस्वीरें हैं, उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा । जान से मारने की धमकी भी देता था काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चलने पर मां ने पुलिस से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि के...