Sahibganj News: ऑटो की टक्कर से ठेला चालक घायल
साहिबगंज, अगस्त 22 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शनिवार को ऑटो की टक्कर से एक ठेला चालक हुआ घायल। मिली जानकारी के अनुसार फुलवरिया निवासी अमन शेख (55) अपनी ठेला गाड़ी लेकर जलावन की लकड़ी लेने जा रहे थे। इसी दौरान मनसिंहा के पास फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार ऑटो ने ठेला में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमन शेख सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस वाहन से घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सादिक कुमार ने घायल का प्रारंभिक ईलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ऑटो की टक्कर से ठेला चालक, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.