साहिबगंज, अगस्त 22 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। ऑटो की टक्कर से एक ठेला चालक शनिवार को घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार फुलवरिया के अमन शेख (55) अपनी ठेला गाड़ी लेकर जलावन की लकड़ी लेने जा रहे थे। इसी दौरान मनसिंहा के पास फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार ऑटो ने ठेला में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमन शेख सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। उधर,इसकी सूचना राहगीरों ने थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस वाहन से घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया । डॉ. सादिक कुमार ने घायल का प्रारंभिक ईलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...