साहिबगंज, जुलाई 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा नदी थाना प्रभारी के रूप में एसआई अरुण कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। हालांकि उन्होंने रविवार की रात को प्रभार ग्रहण किया। थाना प्रभारी बनने के बाद अरुण कुमार ने कहा कि गंगा नदी के रास्ते शराब की तस्करी व अवैध कारोबार पर लगाम लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि किसी मामले की जानकारी या गुप्त सूचना थाना प्रभारी को दें। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस फौरन सूचना पर अमल करेगी। उधर, एसटीएससी थाना प्रभारी के रूप में एसआई सुबोधन मरांडी ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी का निर्देश पर कार्य को अंजाम दिया जाएगा। एसटी-एससी थाना मे आने वाले लोगों कि तकलीफों को सुनना एवं उसकी निदान पहली प्राथमिकता होगी। आहातु थाना ...