साहिबगंज, जुलाई 26 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ अमर जॉन आईंद एवं प्रखंड निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ नागेश्वर साव ने शनिवार को प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत भवन में बूथ संख्या-141 की एसआईआर अभियान की जानकारी संबंधित बीएलओ से ली। एसडीओ ने एसआईआर प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर बीएलओ शिक्षक राकेश गुप्ता, मो. मोईनूल, जेम्स मुर्मू, संतोष कुमार, झामुमो प्ररवंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...