साहिबगंज, नवम्बर 2 -- Sahibganj News: बरहेट। प्रखंड के दामिन उच्च विद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम हॉल में सोमवार को झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 4 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले चुनाव पाठशाला में बीएलओ, बीएलए-2, पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकर्ता मिलकर अनमैप और त्रुटिपूर्ण मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर उपलब्ध कराएंगे। छूटे हुए मतदाताओं के दस्तावेज जमा कराने पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरुल इस्लाम व जिला परिष...