साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: बरहेट। एसआइआर प्रक्रिया के तहत फार्म भरने में झामुमो कार्यकर्ता वोटरों को आवश्यक सहयोग कर रहे हैं। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा रोजाना खुद इस काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। झामुमो प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान ने बताया कि बुधवार को प्रखंड के गोपलाडीह, सिमलढाब , भोगनाडीह आदि पंचायत के विभिन्न बूथों पर एसआइआर से संबंधित गणना प्रपत्र भरने में बीएलओ के साथ मिलकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबंधित मतदाताओं को आवश्यक सहयोग किया। झामुमो प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान ने बोडबांध व हिरणपुर पंचायत में घूमकर एसआइआर गणना प्रपत्र वितरण का निरीक्षण किया। प्रखंड सचिव ने बताया कि एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं काटे इसपर पार्टर्ी का पूरा ध्यान है। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगाया गया है。 ...