साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: बरहड़वा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय में अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई हुई। दोनों कार्यालयों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। नोटिस और आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाताओं ने निर्वाचन कर्मियों के समक्ष अपने कागजात प्रस्तुत किये। कर्मियों ने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नगर पंचायत कार्यालय में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पाकुड़ जेम्स सुरीन, बीडीओ कक्ष में एईआरओ सह बीडीओ सन्नी कुमार दास तथा सीओ कार्यालय में अंचलाधिकारी अनोज कुमार ने दर्जनों अनमैप्ड मतदाताओं की दावा-आपत्तियों की सुनवाई की। पदाधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी। य...