साहिबगंज, नवम्बर 1 -- रांची के छात्र गर्जना कार्यक्रम की तैयारी Sahibganj News: साहिबगंज। विद्यार्थी परिषद की साहिबगंज नगर इकाई की बैठक रविवार को हुई। बैठक में 03 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले 'अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ-छात्र गर्जना' कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रजीत साह उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विद्यार्थियों की सहभागिता एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। छात्र गर्जना में पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से 5000 से अधिक विद्यार्थियों के जुटने की संभावना है। इस विशाल छात्र समागम में प्रदेशभर के विद्यार्थी एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। साहिबगंज जिले से भी 300 से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने का लक्ष्य है। प्रदेश सोशल मीड...