साहिबगंज, अक्टूबर 13 -- राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान Sahibganj News: साहिबगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। मौके पर अनाधिकृत पार्किंग के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। यह अभियान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण , परियोजना कार्यान्वयन इकाई ( साहिबगंज)व मोटर वाहन निरीक्षक ने संयुक्त रूप से चलाया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य कैरिजवे पर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन निरीक्षक ने संबंधित वाहनों का चालान काटा। मुख्य कैरिजवे पर किए गए अतिक्रमण, मसलन,मवेशियों को बांधना, गोबर समेत अन्य अपशिष्ट पदार्थ रखना आदि को हटाने के लिए संबंधित लोगों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय लोगों को सला...