Sahibganj News: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ी
साहिबगंज, जुलाई 28 -- Sahibganj News: उधवा।प्रखंड क्षेत्र के राधानगर अरुण मंडल टोला गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के दो बच्चों समेत पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में नजदीकी क्लीनिक में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गांव के प्रदीप मंडल (57) ,प्रिया कुमारी (32) , लक्ष्मी कुमारी (26) सहित दो बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि सुबह खाना खाने के कई घंटे के बाद अचानक एक-एक कर परिवार के पांचो सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। समाचार लिखें जाने तक सभी का इलाज राधानगर स्थित एक नीजि क्लिनिक में चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.