Sahibganj News: उधवा में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 31 आवेदन
साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: उधवा। ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने के लिए मंगलवार को प्रखंड कार्याल परिसर में कैम्प का आयोजन हुआ। प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद ने प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी के तहत उधवा प्रखंड मुख्यालय पर दो दिवसीय विशेष कैंप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार उधवा में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों के 31 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। इनमें अधिकांश बाइक व टोटो चालक शामिल हैं। यहां गुरुवार को भी कैम्प का आयोजन होगा। मौके पर परिवहन कार्यालय की रितिका चौधरी, जगन्नाथ साहा,सुमित प्रकाश आदि मौजूद थे।फोटो 2, कैम्प में आवेदन जमा करने के लिए पहुंचे लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.