साहिबगंज, नवम्बर 16 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत के भूदेव टोला गांव में रविवार की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। जानकारी के अनुसार राजु मंडल ने रविवार की देर शाम अपने ही कमरे में कथित रूप से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर, सूचना मिलते ही राधानगर थाना के एएसआई कान्हु मुर्मू मौके पर पहंुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।समाचार लिखे जाने तक मामले में राधानगर थाना में परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...