साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: उधवा। उधवा प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत सोलर मॉडल विलेज बनेगा। डीसी ने सोमवार को दक्षिण पलाशगाछी पंचायत सोलर मॉडल विलेज घोषित किया है। घोषणा के साथ ही पंचायत के विकास को एक नई पहचान मिली है । क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। दरअसल,सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित होने के बाद पंचायत के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन सहित सार्वजनिक स्थलों और गांवों में सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी और विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। ग्रामीणों ने इस मुहिम में मुखिया नफीसा खातून का लगातार प्रयास की सराहना की है। पंचायत को सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित कराने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया और पंचायत की आवश्...