साहिबगंज, अगस्त 28 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के चांदशहर पंचायत के दक्षिण टोला में एलटी विद्युत तार गिरने से किशोरी समेत दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें महिला की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज कराया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर एलटी तार गिरने से खुशबू खातुन (14) व असबरा खातुन (30) चपेट में आने से गांव में अफरातफरी मच गया । हालांकि पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने 25 अगस्त को विद्युत बोर्ड के कनीय अभियंता, डीसी व विधायक को आवेदन देकर जर्जर तार को दुरुस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...