साहिबगंज, सितम्बर 21 -- Sahibganj News: साहिबगंज। झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने डीसी दीपक कुमार दूबे से बाढ़ के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने को लेकर सोमवार को वार्ता की। उन्होंने शीघ्र इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

स्वास्थ्य कैम्पों का आयोजन पंकज मिश्रा ने बाढ़ का पानी घटने के बाद संबंधित दियारा क्षेत्र व जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से स्वास्थ्य कैम्प लगाने व स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजने के निदेश दिये हैं। बाढ़ का पानी निकल जाने के बाद पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस समय खासतौर पर बाढ़ के पानी से निकलने वाली छोटी मछली का सेवन करने से लोग कै-दस्त जैसी बीमारी के शिकार होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को मैन पावर व आवश्यक दवाओ...