साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के 29 विद्यालयों में ईवीवी में छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं करने को लेकर बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीइइओ ने निर्गत पत्र में कहा है कि 7 अक्टूबर 2026 को ईवीवी में छात्र उपस्थिति दर्ज नहीं की गई, जो विभागीय आदेश के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। बीइइओ ने बताया कि पीएस रणचरा, एमएस विशनपुर, एमएस मुर्गाबनी, एमएस बड़ा बियासी,यूपीजी पीएस लक्ष्मी पतौड़ा,पकडिया बथान, घोघी संथाली,एनपीएस मोतीडीह,यूपीजी पीएस शहरजोरी,यूपीजी पीएस पाराडार,डंडी बेडो,अमरपुर गड़गड़ी सहित 29 विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बीईईओ ने एचएम से पूछा स्पष्टीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...