Sahibganj News: इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की मांग
साहिबगंज, अगस्त 31 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13011/13012) के ठहराव की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती जा रही है। इस मांग को लेकर नवझारखण्ड जनएकता संगठन की ओर से बीते दिनों दरियापुर पंचायत में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। अभियान में दरियापुर मदरसा के छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर मांग के समर्थन में हस्ताक्षर किए थे। संगठन के सदस्यों ने कहा कि गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.