साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई Sahibganj News: साहिबगंज। त्योहारों के दौरान अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आरपीएफ/सीआईबी मालदा की टीम ने 25 अक्टूबर को विशेष जांच अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान ट्रेन संख्या 53029 (आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर) से कुल 300 बोतल रॉयल झारखंड डीलक्स देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 90 लीटर तथा अनुमानित कीमत Rs.19,500 है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ/सीआईबी मालदा की टीम बारहरवा से कहलगांव की ओर उक्त ट्रेन में विशेष जांच कर रही थी। इसी क्रम में ट्रेन के लगभग 20:40 बजे तालझारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर पहुंचने पर टीम ने सामान्य श्रेणी के कोच में त...