साहिबगंज, जुलाई 31 -- Sahibganj News: आरपीएफ ने चोरी के तीन मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा साहिबगंज । साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से आरपीएफ टीम ने चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर ने बताया कि युवक सकरीगली का विशाल कुमार है। उन्होंने बताया कि पूर्व में ही मोबाइल चोरी मामले में केस दर्ज किया गया था। युवक को रेलवे प्लेटफार्म पर देखने पर संदेह हुआ। युवक से पूछताछ की गई तो कुछ भी बताने में असमर्थ जताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...