साहिबगंज, जुलाई 19 -- Sahibganj News: तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में बीते रात आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अंजली देवी (31) दूसरे पक्ष के महेश महतो (35), गंगासागर (45), और 12 वर्षीय शिवम के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों के घायलों को उनके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लगाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर सादिक अंसारी के द्वारा इलाज किया गया। घटना की सूचना रात में ही संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...