साहिबगंज, सितम्बर 30 -- Sahibganj News: थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटहरी गांव में बुधवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक वृत्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार देवनारायण राय(60) का बगलगीर के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...