साहिबगंज, नवम्बर 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय(दिल्ली) से आये युवा आपदा मित्र योजना के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर सक्षम तिवारी रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त उमा शंकर सिंह एवं साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक की। बैठक में प्राकृतिक व अन्य आपदा से कैसे निपटना है और जिला में आपदा से निपटने के क्या क्या साधन-संसाधन उपलब्ध हैं इस पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर जिला में सबसे बड़ी आपदा गंगा नदी में आने वाली बाढ़ व अतिवृष्टि की स्थिति में पहाड़ से उतरने वाले बरसाती पानी आदि के प्रबंधन आदि पर चर्चा किया गया। गंगा के बाढ़ से निपटने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करने आदि पर जोर दिया गया। जिससे वे कुछ आपदा को स्वयं से झेल कर उसका समा...