साहिबगंज, अगस्त 19 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के नयाटोला गांव में न्यायालय के आदेश पर आदिवासी रैयत की जमीन खाली कराने पहुंचे अंचलाधिकारी संजय शुक्ला को मंगलवार को कथित रूप से ग्रामीणों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार आदिवासी रैयत जंजी हेम्ब्रम ने अपनी जमीन पर गैर-आदिवासियों द्वारा घर बनाकर रहने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में मामला दर्ज कराया था।

ग्रामीणों का विरोध इस मामले में न्यायालय की ओर से मोगल मंडल,पवन मंडल, वीरू मंडल व संजय मंडल को नोटिस दिया गया था। इधर, सीओ के लौटने के करीब दो घंटे बाद दर्जनों की संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष ढोल-नगाड़े व पारंपरिक हथियारों के साथ गांव पहुंचे। आरोप है कि भीड़ ने आधा दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंचाया तथा जमीन पर लाल झंडा यानी चुड़का गाड़कर घर खाली करने का...